यूपी – गाजियाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” कार्यक्रम के तहत माननीय राहुल गांधी के आह्वान और अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चीब के निर्देशानुसार गाजियाबाद जिला युवा कांग्रेस ने एक दिवसीय उपवास किया। यह उपवास जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में लोहिया नगर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आसिफ सैफी ने केंद्र की मोदी सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर राष्ट्रपिता का अपमान करने और ग्रामीण गरीबों के रोजगार अधिकार को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस गांधी जी के विचारों से डरती हैं, इसलिए उनके नाम और सिद्धांतों को मिटाने का प्रयास कर रही हैं, जिसे देश का युवा कभी स्वीकार नहीं करेगा।
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने सरकार की विभाजनकारी सोच की आलोचना करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी देश को एकता का मार्ग दिखाते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस हमेशा गांधी जी से भयभीत रही हैं, लेकिन कांग्रेस उनके विचारों की रक्षा करेगी।
पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने मनरेगा को गरीबों की जीवनरेखा बताते हुए इसे कमजोर करने को अन्याय बताया। अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद सैफी और वरिष्ठ नेता उमेश शर्मा ने भी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
उपवास में इमरान मलिक प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, तरुण रावत, डाली त्यागी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, अश्विनी त्यागी जिला कोषाध्यक्ष, अक्षय शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, दीपक भाटी जिला उपाध्यक्ष, हुमायूं मिर्जा जिला प्रवक्ता युवा कांग्रेस, उज्जवल गर्ग कोषाध्यक्ष, हर्ष प्रेमी, यश कौशिक विधानसभा अध्यक्ष, विकेश बतरा, साहिल ठाकुर, मोइन, नौशाद सैफी, समीर सिद्दीकी, धन्नू, जीसान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

