Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, संत रविदास महासभा द्वारा इस वर्ष भी संतों में संत, जगत गुरु संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व वर्षों की भांति एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बहुजन समाज में जन्मे संतों व महापुरुषों की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा का शुभारंभ रमाशंकर, एसडीएम न्यायिक मोदीनगर द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा नवयुग मार्केट जाटव वाड़ा से प्रारंभ होकर नगर निगम, जीडीए पुराना बस स्टैंड, दीना गढ़ी, रामा गढ़ी, मालिवाड़ा चौक, कल्लूपुरा, डासना गेट, रमते राम रोड, जीटी रोड, रेलवे रोड, बजरिया होते हुए घंटाघर से चौपला मंदिर मार्ग द्वारा पुनः नवयुग मार्केट स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां समापन सभा आयोजित हुई।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत व जलपान की व्यवस्था की गई। रमते राम रोड पर बिट्टू द्वारा फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। रामानुज दयाल मार्केट में जेपी शूज तथा बजरिया शू मार्केट में खाद्य सामग्री वितरित की गई।
समापन सभा में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार, एसपी विजिलेंस मेरठ ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। अध्यक्ष संजीव बखरवा, महासचिव शीलंकुर केन और कोषाध्यक्ष गौरव बौद्ध ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संगीत लता केन, कमलेश कुमारी, शारदा कुमारी, सुमन बौद्ध, विपिन केसरी, रिंकी अमृत कौर, जगरौशनी, शेरसिंह, रामेश्वर दत्त, गोपीचंद वर्मा, जयवीर सिंह देवपाल हरित, जय सिंह गौतम, शांति स्वरूप बौद्ध, अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, नितिन केन, टीसी वर्मा, राहुल अंबेडकर, अशोक सेठ, पवन गौतम, ओंकार पहलवान, मनोज पंडित, संजय कुमार, हरबीर, अधिवक्ता गंगाशरण बब्लू, तरुण कुमार, राहुल सिंह, विजय कुमार पप्पन, ललित दास, कुलदीप बौद्ध, विक्की आनंद, जुगनू गौतम, सुबोध कुमार, जय प्रकाश, फारुख, भानू सहित हजारों अनुयायी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, भारतीय बौद्ध महासभा, राष्ट्र निर्माण महिला संघ सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।