Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद दौरे पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने सामाजिक, धार्मिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों में की सहभागिता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण एवं जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण के गाजियाबाद आगमन पर वे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों में शामिल हुए। दौरे की शुरुआत में उन्होंने संत एवं कथावाचक विजय कौशल महाराज द्वारा आयोजित राम कथा में सहभागिता की और व्यास पीठ का पूजन कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की। यह कार्यक्रम मंगल परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके बाद असीम अरुण ने Youth Network Team द्वारा संचालित “स्वच्छ हिंडन अभियान” की सराहना करते हुए टीम से मुलाकात की। उन्होंने हिंडन नदी की सफाई को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और अभियान को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों को नदियों, नालियों व सीवर में कचरा न डालने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने अगली बार गाजियाबाद आगमन पर स्वयं श्रमदान करने की भी घोषणा की।

Youth Network Team के अध्यक्ष मयंक चौधरी ने राज्यमंत्री का आभार जताया। इसके पश्चात असीम अरुण ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के 649वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरु रविदास मंदिर, शिब्बनपुरा, पटेल मार्ग पहुंचकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके समता व मानवता के संदेश को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं।