Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन में नई नियुक्तियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की मासिक बैठक 31 जनवरी को सुबह 11 बजे महानगर कांग्रेस कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में मनरेगा संशोधन, एसआईआर पर आगामी कार्यक्रम, महानगर के वार्डों में बैठक कार्यक्रम, कांग्रेस संगठन सर्जन समीक्षा सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अमोल वशिष्ठ को महानगर संगठन प्रभारी, चौधरी अजय पाल सिंह एडवोकेट को मुरादनगर विधानसभा प्रभारी तथा कीर्ति रानी को संगठन सचिव मनोनीत किया। नव मनोनीत पदाधिकारियों का पार्टी पटका पहनाकर स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सिंह जाटव ने की तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश शिक्षा विभाग अध्यक्ष जेके गौड़, एसबी कुलश्रेष्ठ, इस्माइल खान, त्रिलोक सिंह, सूर्यकांत, डीके मेहता, एडवोकेट चन्द्रपाल, अमित कुमार बंटी, रवि शंकर सूर्या, रखी चतुर्वेदी, मोनिका बग्गा, इशरत जहां, आकांक्षा वर्मा, यश कौशिक, अमित शर्मा, शमसुद्दीन सैफी, गोपाल भाटी, अब्दुल कादिर खान, मोहम्मद फहीम खान, पुनीत लव, मोहम्मद कासिम, नसीम बेगम, एडवोकेट प्रमोद कुमार, शिव कुमार शर्मा, शैलेन्द्र सिंह रावत, अरुण कुमार, हाफिज सलमानी, हरपाल सिंह, विनोद शर्मा, विनोद कुमार, योगेश शर्मा, संध्या देवी, राकेश कुमार, अकरम कादरी, रविंदर चौधरी, शकील, आरिफ चौधरी, महेश दत्त गौतम, सुनील शुक्ला, हर्ष सूर्या, शिव चन्द दिवाकर, अमोल वशिष्ठ, राजकुमार राजू, राकेश गुप्ता, नरेश पासी, समीर, एडवोकेट किरण शर्मा, एडवोकेट आशा नागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।