यूपी – गाजियाबाद के मालीवाड़ा स्थित वोल्गा पैलेस में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित कर सवर्ण महासभा का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक, संयोजक एवं सह-समन्वयक नियुक्त किए गए। कार्यक्रम में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि समाज व देश के विकास में सवर्ण समाज का अहम योगदान रहा है। उन्होंने संगठन और एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सम्मान और अधिकार प्राप्त करने के लिए समाज को संगठित होना होगा।
वैश्य शिरोमणि वीके अग्रवाल ने कहा कि सवर्ण समाज के एकजुट होने का यही उपयुक्त समय है, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सवर्ण महासभा समाज की आवाज बनेगी और सभी वर्गों को समान दृष्टि से देखने का संकल्प लेगी।
कार्यक्रम अध्यक्ष सेवाराम त्यागी ने आयोजन का उद्देश्य सवर्ण समाज को जागरूक करना, सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों को मजबूत करना बताया।
बैठक में मुख्य संयोजक एवं पदाधिकारियों के रूप में सेवाराम त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, वीके अग्रवाल, विवेक कुमार तोमर, विनय कक्कड़, डॉ. सतीश भारद्वाज तथा प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर सुरेंद्र पाल त्यागी, डॉ. सतीश भारद्वाज, विनय कक्कड़, दीनदयाल गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता, अरुण त्यागी, अजय त्यागी, पुनीत त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, संदीप सिंघल, विवेक कुमार, गौरव शर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, राजेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, एनके शर्मा, राजू राघव, रंजीत पोद्दार, डॉ. एके शर्मा, डॉ. गौरव सैनी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक भारतीय, अरुण कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, अरविंद कुमार, संजीव गुप्ता, प्रभु सिंह सिंगल, मनोज गुप्ता, हेमंत कंसल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, एसके शर्मा, सुरेंद्र चंद शर्मा, नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी, दिलीप कुमार, एसके मिश्रा, सुरेश त्यागी, सतीश चोपड़ा, एनएस तोमर, अनिल ठाकुर, गौरव अग्रवाल और लोकेशन सिंगल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





