Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने ITMS, आई-ट्रिपल-सी व बायोडायवर्सिटी पार्क कार्यों का किया निरीक्षण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। अपर मुख्य सचिव, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश अमृत अभिजात ने गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में निर्मित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आई-ट्रिपल-सी) बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के ट्रायल को देखा गया। ट्रायल के तहत हापुड़ चुंगी रेड लाइट पर बिना हेलमेट स्कूटी सवार का चालान भी काटा गया। नगर आयुक्त ने बताया कि ITMS के माध्यम से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ नगर निगम के कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एक ही भवन में 311 एप्लीकेशन, IGRS, कंट्रोल रूम, VTMS और ITMS का संचालन जनसमस्याओं के समाधान को सरल बना रहा है।

इसके बाद नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे बायोडायवर्सिटी पार्क का स्थलीय निरीक्षण कराया गया। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इसे एनसीआर का भव्य, आकर्षक और सुविधाजनक पर्यटन स्थल बनाया जाए तथा बायोडायवर्सिटी एक्सपर्ट के माध्यम से इसकी प्लानिंग कर समयबद्ध कार्य पूरा किया जाए।

विजयनगर जोन में बने नए जोनल कार्यालय का भी जायजा लिया गया। उद्घाटन से पूर्व विद्युत, इंटरनेट व्यवस्था और अग्नि समन संयंत्र के अधिष्ठापन के निर्देश दिए गए।

विजयनगर स्थित आर्मी ग्राउंड में छह माह पूर्व लगाए गए पौधों को वृक्ष का रूप लेते देख अपर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता जताई। नगर आयुक्त ने बताया कि 18 हजार वर्ग मीटर भूमि पर मियांवाकी पद्धति से 55 हजार पौधे लगाए गए थे, जिनमें पीपल, नीम, जामुन, कदम, अशोक, अर्जुन, आम, अमरूद सहित 50 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह और प्रकाश प्रभारी आशु कुमार उपस्थित रहे।