यूपी – गाजियाबाद, भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जाने-माने शार्प शूटर तरुण देवेंद्र सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राष्ट्र और महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
अपने शोक संदेश में तरुण देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अजित पवार एक लोकप्रिय जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर जनता, विशेषकर किसान वर्ग से गहरा जुड़ाव था। उनकी प्रशासनिक क्षमता और निर्णायक नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अजित पवार को राइफल शूटिंग में विशेष रुचि थी। जून 2022 में पुणे में मात्र दो मिनट की कोचिंग के बाद उन्होंने पहली ही कोशिश में लक्ष्य भेद दिया था, जो असाधारण उपलब्धि मानी जाती है। इस दौरान उनके और तरुण चौहान के पिता स्वर्गीय शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान के बीच मधुर संबंध बने, जो जीवनभर रहे।
तरुण चौहान ने कहा कि अजित पवार का जाना उनके लिए व्यक्तिगत और पारिवारिक क्षति है। उन्होंने शोकाकुल पवार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।





