Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महानगर संगठन में नई जिम्मेदारी, अमोल वशिष्ठ बने संगठन प्रभारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कांग्रेस महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए महानगर उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ को संगठन प्रभारी मनोनीत किया। इस अवसर पर वीर सिंह जाटव ने अमोल वशिष्ठ को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनसे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अमोल वशिष्ठ के अनुभव और कार्यशैली से महानगर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। संगठन प्रभारी के रूप में वे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिनेश कांत महता, सूर्यकांत, अमित बंटी, कासिम प्रधान, बाबूराम शर्मा, एडवोकेट चंद्रपाल, रवि सूर्या, समसुद्दीन सैफी, इस्माइल खान और सुनील दत्त कर्दम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने अमोल वशिष्ठ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।