Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेताओं ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा निर्धारित समय सुबह 10.58 बजे दो मिनट का मौन धारण किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का चरित्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या कर दी गई, लेकिन वे अपने विचारों के कारण अमर हो गए।

विचार गोष्ठी में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने कहा कि गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध के माध्यम से ब्रिटिश शासन को चुनौती दी। पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा ने गांधी के जीवन को त्याग, अनुशासन और स्वदेशी का सर्वोच्च उदाहरण बताया।

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता एवं सुरेंद्र शर्मा के संचालन में हुई गोष्ठी में पूर्व पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, जिला महिला अध्यक्ष डॉली त्यागी, जिला उपाध्यक्ष ममता सिंह और हाजी खुर्शीद ने विचार रखे। उन्होंने गांधी के महिला सशक्तिकरण और हिंदू-मुस्लिम एकता में योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्री लज्जा यादव, सविता जायसवाल, देशराज शर्मा, हरेन्द्र सिंह बाबा, राकेश शर्मा, नईम त्यागी, विपिन गुर्जर, राजीव कौशिक, अनूप सिंह और रियाज अहमद राजाराम भारती

ओम दत्त शर्मा अमित गुप्ता नंदकिशोर शर्मा आशुतोष गुप्ता देवी शरण शर्मा राजेंद्र शर्मा सत्येंद्र त्यागी बाबुराम आर्य राजू शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।