Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सब जूनियर खो-खो राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश बालक–बालिका टीम घोषित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो बालक एवं बालिका उत्तर प्रदेश टीम के चयन एवं किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 30 जनवरी 2026 को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, मरियम नगर, नंदग्राम गाजियाबाद में किया गया। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व खेल किट वितरित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।

इस चयन/ट्रायल प्रक्रिया में प्रदेश भर से लगभग 375 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार (चीफ कोच, खो-खो उत्तर प्रदेश पुलिस) एवं विनय जायसवाल द्वारा उत्तर प्रदेश की बालक व बालिका टीमों का चयन किया गया।

चयनित बालिका टीम में साधना, अदिति, आंचल (गाजीपुर), आकाशी (बलिया), अवंतिका (मुजफ्फरनगर), आरोही व अंशु (गाजियाबाद), साक्षी सिंह (सुल्तानपुर), साक्षी, मनीषा, परी (गौतम बुद्ध नगर), रिया (आजमगढ़), अपेक्षा (मुजफ्फरनगर), अवनी जिंदल व मुक्ता शर्मा (हापुड़) शामिल हैं। टीम कोच मनीष कुमार, मैनेजर आयुषी तथा सहायक कोच शुभम कामत हैं।

चयनित बालक टीम में कार्तिक, ईशान, ध्रुव, तनिष्क चौधरी, देव कुमार, युवराज (गाजियाबाद), धीरज कुमार यादव (भदोही), राज, दीपक (प्रयागराज), प्रियम वर्मा, मुकेश गिरी (वाराणसी), अंकित गुप्ता (देवरिया), वरुण कुमार (मेरठ), बिट्टू यादव (गाजीपुर) व ईकास शर्मा (मथुरा) शामिल हैं। टीम कोच मनीष कुमार, सहायक कोच सोनू भाटी और फिजियोथेरेपिस्ट शारिक अहमद हैं।

किट वितरण डॉ कृष्णजीत सिंह नागर, प्रेम सिंह, रिंकू कुमार, हिमांशु त्यागी, निशांत शर्मा और अमित चौहान के करकमलों से हुआ। ट्रायल के इंचार्ज कोऑर्डिनेटर डॉ प्रवीण कुमार व भूपेंद्र सिंह रहे। प्रधानाचार्या लिना कैठरथ तथा व्यायाम शिक्षक कपिल शर्मा ने आयोजन में सहयोग किया। चयनित टीमें 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।