Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

इंदिरापुरम में जीडीए ने आवंटित भूखंड कराए अतिक्रमण मुक्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को इंदिरापुरम क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन जोन-06 के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से संयुक्त रूप से संपन्न हुई।

अभियान के दौरान यह पाया गया कि इंदिरापुरम क्षेत्र में स्थित प्राधिकरण के आवंटित भूखंड संख्या एस.के.-03/552ए, 698 तथा ए.के.-1/सी-01 और सी-02 पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां डालकर कब्जा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाया।

कार्रवाई के दौरान सभी अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाकर भूखंडों को कब्जामुक्त कराया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद संबंधित भूखंडों को सुरक्षित कर दिया गया है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।