Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जाट समाज की छवि धूमिल करने के आरोप में दीपक प्रजापति के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने थाना सिहानी गेट पहुंचकर प्रभारी को एक तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया गया कि दिनांक 27 जनवरी को जनपद हापुड़ में दीपक नामक व्यक्ति और उसकी माता के साथ कथित रूप से दलित समाज के कुछ लोगों द्वारा अभद्रता की गई, जिसमें जूते की माला पहनाने और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने नाक रगड़वाने की बात सामने आई थी।

अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया कि दीपक ने स्वयं को जाट समाज का बताकर थाने में तहरीर दी और सोशल मीडिया पर भी जाट समाज से मदद की अपील की, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि दीपक जाट समाज से नहीं बल्कि प्रजापति समाज से संबंधित है।

इसी के विरोध में आज दीपक प्रजापति के खिलाफ थाना सिहानी गेट में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दीपक ने जाट समाज की सामूहिक छवि को बदनाम करने, दो समुदायों के बीच तनाव और अशांति फैलाने तथा झूठी साजिश रचने का प्रयास किया है। संगठन ने दीपक प्रजापति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मौके पर सुधीर चौधरी बाहुबली महानगर अध्यक्ष, मुनींद्र बिल्ला, रविंद्र चौधरी, सनी चौधरी, अमित चौधरी, गोपाल और गौरव मौजूद रहे।