Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कत्थक नृत्य में ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की उर्वशी महेदिया बनीं मंडल स्तरीय विजेता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृति उत्सव-2026 प्रतियोगिता में श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्रा उर्वशी महेदिया ने शास्त्रीय कत्थक नृत्य में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद गाजियाबाद का नाम गौरवान्वित किया है।

“उत्तर प्रदेश पर्व—हमारी संस्कृति हमारी पहचान” के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का प्रथम चरण तहसील स्तरीय रहा, जिसका आयोजन कविनगर रामलीला ग्राउंड स्थित जानकी सभागार में किया गया। दूसरा चरण जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन में सम्पन्न हुआ। दोनों ही चरणों में उर्वशी महेदिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद उनका चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित की गई, जहाँ उर्वशी ने अपनी सशक्त और भावपूर्ण कत्थक नृत्य प्रस्तुति से सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसके उपरांत विजेताओं को राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, हरदोई रोड बसंत कुंज लखनऊ में प्रस्तुति देने एवं सम्मानित होने का अवसर भी मिला।

उर्वशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश गोयल एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगीत विभागाध्यक्ष रचना वार्ष्णेय के निर्देशन में उर्वशी निरंतर नई उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही हैं। उर्वशी गंधर्व संगीत महाविद्यालय, गाजियाबाद से कत्थक नृत्य की शिक्षा ले रही हैं और पूर्व में भी अनेक पुरस्कार तथा टीवी डांस शो में भागीदारी कर चुकी हैं।