यूपी – गाजियाबाद। 30 जनवरी को महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर वीर सिंह जाटव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की शहादत को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष एडवोकेट वी.के. अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, प्रदेश सचिव एडवोकेट चन्द्रपाल (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग), महासचिव रवि शंकर सूर्या, उपाध्यक्ष डी.के. मेहता, सचिव मोहम्मद कासिम, सुनील शुक्ला, उपाध्यक्ष शमशुद्दीन सैफी, महासचिव पुनीत लौ, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, हरिराम भारद्वाज, प्रमोद कुमार शर्मा, हैदर अली खान, संजय गोयल जैन एवं हर्ष सूर्या सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







