Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस पर गौड़ होम्स सोसाइटी में कवि सम्मेलन, कविताओं से गूंजी देशभक्ति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित गौड़ होम्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर गौड़ होम्स सोसाइटी में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कवि सम्मेलन में कवियों की ओजस्वी और भावपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात कवि सत्यपाल सत्यम ने की। इसमें बी.पी. सिंह ‘मिलिंद’, युवा कवि चिराग जैन, डॉ. अनिल बाजपेई, कवयित्री मनीषा शुक्ला, रजनी सिंह ‘अवनी’ और डॉ. चेतन आनंद ने अपनी प्रभावशाली कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का सशक्त संचालन चिराग जैन ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. चेतन आनंद ने निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मेयर गाजियाबाद आशु कुमार वर्मा, कवियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर राजीव त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धौलाना संतोष यादव, पूर्व पार्षद हिमांशु लव, अभिनेता निशिकांत दीक्षित, श्योपाल चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार दीपक भाटी, लोकेश राय, माइल स्टोन हाउसिंग सोसाइटी अध्यक्ष राजेश्वर चौधरी, उमाकांत दीक्षित, रजत तलवार और सरदार गुरुदेव सिंह मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एसोसिएशन अध्यक्ष अतुल त्यागी, उपाध्यक्ष शांति सिंह, सचिव कृष्ण बिष्ट, सहसचिव घनश्याम सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, सहकोषाध्यक्ष संजय गोयल, एडवोकेट मनेन्द्र कुमार, शिवम पांडेय, ललित कुमार और प्रियंका चौधरी ने अतिथियों व कवियों को शॉल, गुलदस्ते और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष अतुल त्यागी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग आठ वर्षों बाद इस तरह का कवि सम्मेलन आयोजित होना सोसाइटी के लिए गौरव का विषय है और आगे भी साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।