Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वावधान में सुचेता पुरी स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन ने की, जबकि संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान और गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र हमें बोलने, लिखने, अपने धर्म का पालन करने और देश के दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने की शक्ति देता है। वक्ताओं ने कहा कि गण पर तंत्र हावी न हो, इसी संकल्प के साथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनहित में संघर्ष करते रहना होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिखारी लाल कश्यप, जिला महासचिव नाथू प्रधान, अभिनव शर्मा (पूर्व प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस), रविंद्र कुमार शर्मा, संतोष कुमार पांडेय, हरीश खुल्लर लाड़ा, विनोद कुमार गुप्ता, अश्वनी शर्मा, कल्पना सिंह, अनुज अग्रवाल, पुष्पेंद्र दहिया, श्रीओम शर्मा, वीर सिंह, वीरेंद्र चौहान, बृज बिहारी अग्रवाल, कामेश शर्मा, जहूर खान, पवन कुमार कोरी, श्यामलाल, दिनेश कुमार शर्मा विकास, दिनेश कुमार, चांदवीर चौधरी, आशु शर्मा, शिवम कुमार, सोनू यादव, रवि भाटी, कालु गोविंदा, लीलू चौहान, शिवम, कार्तिक, महेंद्र कुमार सेन, वी.के. यादव, शशिकांत, राजीव भारद्वाज, राजेंद्र सिवाच, अशोक शर्मा और अनुज अग्रवाल उपस्थित रहे।