Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद नगर निगम में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, रैली और शहीदों का सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, पार्षद राजीव शर्मा, नितिन कुमार, प्रतिभा शर्मा, मनोज त्यागी, अनुज त्यागी, हरीश सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई।

महापौर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई, वहीं नगर आयुक्त ने संविधान के अनुरूप शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। नगर आयुक्त ने महापौर और पार्षदों को नगर निगम मुख्यालय की नई बिल्डिंग में स्थापित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के 800 से अधिक कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ा जा चुका है।

नगर निगम द्वारा 77 फीट के तिरंगे के साथ भव्य रैली निकाली गई, जो निगम मुख्यालय से दुर्गा भाभी चौक होते हुए नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज तक पहुंची। छात्राओं ने बैंड के साथ रैली की शोभा बढ़ाई।

नगर आयुक्त ने प्लास्टिक मुक्त अभियान, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया। मनन धाम पर निगम अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।