यूपी – गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। कल्लूपुरा बसंत रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया था। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निमित यादव ने ध्वजारोहण कर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष निमित यादव, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, रविश सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष एस पी सिसोदिया, रहीसुद्दीन सैफी, विजय शर्मा और जतिन शर्मा शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के सम्मान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव और भाईचारे की भावना बनी रही।







