Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस पर जरूरतमंद महिलाओं व दिव्यांगजनों को वितरित की सहायता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली – 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा गरीब परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना, सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में धीरेंद्र प्रताप, पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर सुरेन्द्र चौधरी, एमएलसी तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद से सुनील यादव, देवेंद्र शर्मा अध्यक्ष DUCKU, वीरेंद्र सिंह बिष्ट समाजसेवी (वार्ड 198 पश्चिम विनोद नगर), महेंद्र सिंह गुसाईं उत्तरांचल भ्रातृ सेवा संस्थान दिल्ली निगम बोध घाट, वरिष्ठ समाजसेवी नई दिल्ली तथा अनुज चौधरी पार्षद खोड़ा कॉलोनी उपस्थित रहे।

अतिथियों धीरेंद्र प्रताप, जितेन्द्र गौड़ और सुनील यादव ने लाभार्थियों को सामग्री वितरित करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और महिलाओं व दिव्यांगजनों को सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में प्रवीण सिंह सेंगर (सीईओ एवं फाउंडर), राहुल बिष्ट (सीएसआर हेड एवं सोशल मीडिया प्रभारी), दिलीप सिंह खाती (सीएसआर हेड), अरुण सिंह अधिकारी, कुबेर सिंह बिष्ट और उदय सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा। अंत में संस्था ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, सदस्यों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।