Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ध्वजारोहण, उपाध्यक्ष ने दिये जनहित के संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण परिसर में उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा भारतीय संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

अपने संबोधन में उपाध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली केवल संपन्न वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब, कमजोर, निम्न आय एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के हित में कार्य करना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज में यह धारणा बनी हुई है कि विकास प्राधिकरण केवल अमीर वर्ग के लिए कार्य करता है, जबकि इस सोच को बदलना समय की आवश्यकता है।

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण की योजनाओं का उद्देश्य केवल भवन और सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।