Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस पर दयाल पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दयाल पब्लिक स्कूल में देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे विद्यालय के डायरेक्टर सरदार दामोदर सिंह जग्गी ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बनाया।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी तथा नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति, एकता और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश के प्रति कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के उप प्रबंधक के दयाल सिंह जग्गी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या सतविंदर कौर ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व और भारतीय संविधान की जानकारी दी। उप प्रधानाचार्या दीपिंद्र कौर ने शहीद महापुरुषों को नमन करते हुए परमपिता परमात्मा से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की सहायक अध्यापिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ किया।