Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

युथ कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में मनाया गणतंत्र दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 26 जनवरी 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला युवक कांग्रेस कार्यालय, गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में युथ कांग्रेस द्वारा धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की वास्तविक सार्थकता तभी है जब देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि युथ कांग्रेस का संकल्प है कि गाजियाबाद जिले के हर वर्ग के नागरिक को बेहतर इलाज, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाए जाएं।

आसिफ सैफी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में न्याय जाति और धर्म देखकर किया जा रहा है, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। संविधान सभी को समान अधिकार देता है, लेकिन मौजूदा सरकार समाज को बांटने वाली नीतियां अपना रही है।

उन्होंने कहा कि युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे और सड़क से सदन तक नागरिकों की आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इमरान मलिक (प्रदेश सचिव), युवा अशवनि त्यागी, डाली त्यागी (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), अमित शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष कांग्रेस), साहिल ठाकुर (जिला महासचिव), नौशाद सैफी, अरश, समीर सिद्दीकी, धन्नू, धीरज सिंह, राज सहित बड़ी संख्या में युथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।