यूपी – गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में भाजपा महानगर कार्यालय, नेहरू नगर, गाजियाबाद में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने संविधान, लोकतंत्र तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रनीता सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंत्री गुंजन शर्मा, संजीव झा, अश्वनी शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिता शर्मा, प्रीति चंद्रा, ऋचा भदौरिया, अमृता सिंह, सिद्धि प्रधान, सुषमा सिंह, कामेश्वर त्यागी, पंकज भारद्वाज, देवेंद्र गिरी, बलराम रावल, ललित कश्यप, हाजी जमालुद्दीन, बलप्रीत सिंह, राजेंद्र टिटौरिया, वेद प्रकाश जाटव, नीरज त्यागी, राहुल गोयल, राहुल तोमर, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने SIR अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची अद्यतन करने, फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, अशोक मोंगा और राजा वर्मा ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों, जनभागीदारी और मतदाता जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।







