Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बालिका विद्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले) एवं विद्यालय मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उल्लासपूर्ण वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति की ओर से मोहित गुप्ता, ईश्वर सिंह गुप्ता, विभोर गोयल, विपिन कंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, देश की एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।