यूपी – गाजियाबाद। 26 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर, गाजियाबाद में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के बाद महानगर सचिव कासिम प्रधान की ओर से लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, विधानसभा प्रभारी शशि भूषण शर्मा, अमित शर्मा, एडवोकेट कमलेश कुमारी, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश कांत मेहता, सुभाष भदौरिया, पूर्व प्रदेश सचिव, सचिन राहुल गौतम, कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा, इस्माइल खान, विनोद शर्मा, महानगर महासचिव रवि शंकर सूर्या, सूर्यकांत, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जग्गू प्रधान, विजेंदर जाटव, सचिन कुमार, सविता गौतम, इकरार सैफी, अमित चौहान, मोहम्मद जेद, सीमा शर्मा, दिनेश, सुभाष शर्मा, महानगर महासचिव सुनील दत्त कर्दम, जगतार भट्टी, महेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला ममता सिंह, वीणा मुल्तानी, गुरजीत सिंह, महानगर महासचिव योगेश शर्मा, राजेंद्र बाबू, अमर सिंह राठौड़, अमित कुमार बंटी, रामप्रसाद कश्यप, रफीक कुरैशी, पूर्व महासचिव हरिराम भारद्वाज, संजय जैन, आकांक्षा वर्मा, मोनिका बग्गा, यश कौशिक, सूरज कुमार, शिवपूजन कनौजिया, जिला सचिव परमानंद शर्मा, सुनील शर्मा, युवा कार्यकर्ता हर्षवर्धन सूर्य, मनोज शर्मा, गुलनाज, महानगर महासचिव अमित गोयल, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष प्रेमी, उपाध्यक्ष राकेश जाटव, महासचिव नसीम बेगम, सचिव हरपाल, महासचिव उदय पाल, शबाना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का आह्वान किया।







