Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सपा कार्यालय पर संयुक्त रूप से हुआ ध्वजारोहण, 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय, 4 आरडीसी, राजनगर, गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में फैसल हुसैन और वीरेंद्र यादव ने कहा कि 26 जनवरी वह ऐतिहासिक दिन है जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के लहराते ही हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। यह अवसर उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को नमन करने का है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजन कश्यप, अलाउद्दीन अब्बासी, प्रदेश वरिष्ठ नेता रमेश यादव, महिला सभा महासचिव मधु चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, वरिष्ठ नेता नौशाद आलम, दिनेश यादव एडवोकेट, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष अवतार सिंह, महिला सभा जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष ठाकुर विक्की सिंह, छात्र सभा जिला अध्यक्ष अंशु ठाकुर, जिला सचिव कृष्ण कुमार यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव ताहिर हुसैन, मोहम्मद निसार कसार, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, रोजी खान, फिरोज चौधरी, सचिन खत्री, मुकेश कुमार, दीपक त्यागी, सुनील जिंदल, नवीन कुमार शर्मा, साजिद सैफी, सोनू सैनी, रिजवान खान, गुड्डू यादव, उपेंद्र यादव, सुभाष यादव, दीपक चौहान, विनय सिंह, दीपक यादव, प्रभात चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, राहुल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने राष्ट्र की एकता, विविधता और प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।