Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईएमए यूपी स्टेट कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईएमए यूपी स्टेट कार्यालय, तिरुपति हॉस्पिटल, कविनगर, गाजियाबाद में ध्वजारोहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर आईएमए के राज्य संरक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, प्रदेश सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. वाणी पुरी रावत, संयोजक डॉ. विश्व बंधु जिंदल, संयुक्त सचिव डॉ. नवनीत वर्मा, एसडब्ल्यूसीसी सदस्य डॉ. रचना जिंदल, आईएमए गाजियाबाद अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल तथा सचिव डॉ. राजीव त्यागी की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही आईएमए का समस्त स्टाफ भी समारोह में शामिल रहा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का सर्वोच्च रूप बताते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प दोहराया।

समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने और समाजहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।