Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी ने सेंट्रल मार्केट में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेंट्रल मार्केट, पुराना बस अड्डा, गाजियाबाद पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इसके बाद एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और समानता के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनरेगा प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डोली त्यागी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओम दत्त गुप्ता, संगठन प्रभारी अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, नवाब, स्वाति जैसवाल, रूबी मलिक, समीना, लारिया यादव, इरशाद चौधरी, वीरेंद्र सिंह, आबिद अनवर कुरैशी, रफीक कुरैशी, राकेश शर्मा, रविंद्र कुमार, जेपी यादव, ममता सिंह, बिना मट्टानी, सुभाष शर्मा, सविता गौतम, इजाजू, डॉ. बाबूराम आर्य, आबिद अली, हसन सैफी, इस्माइल जाकिर सैफी, ताहिर सैफी, आचार्य विकास कुमार त्यागी, सुनील सिंह, राजेश गुप्ता, कृपा शंकर, पुष्पेंद्र राना, अरविंद वर्मा और जय भगवान शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।