यूपी – गाजियाबाद। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (ITWA) और खत्री सभा गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया तथा पहलगाम और बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने परम पूज्य शंकराचार्य और सरकारी शासन-प्रशासन के बीच चल रहे विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इसे शीघ्र समाप्त करने की मांग की। शंकराचार्य के अपमान और उनके शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम में आईटीडब्ल्यूए के चेयरमैन महेश आहूजा, अध्यक्ष एस.पी. त्यागी, राकेश जैन, स्वतंत्र चौधरी, सरदार बलदेव सिंह, गुरमीत सिंह, हिमांशु जैन, शिवकुमार तिवारी, अशोक शर्मा, रमेश शर्मा उपस्थित रहे। खत्री सभा की ओर से शिवकुमार अरोड़ा, विजय अरोड़ा, रिचा सूद, जे.के. सरना, संदीप मेहरोत्रा, अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं देशभक्त शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर संविधान के मूल्यों पर चलने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।







