Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

डॉ. बी. आर. अंबेडकर समिति सेवा नगर ने प्रभात फेरी व गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर समिति सेवा नगर (पंजीकृत), गाजियाबाद के तत्वावधान में प्रभात फेरी एवं गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवा नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, नशा मुक्ति एवं जल बचाओ जैसे सामाजिक संदेशों के साथ राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता रैली निकालकर की गई। प्रभात फेरी में देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इसके पश्चात गली नंबर-4 स्थित पार्क में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए तथा अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विचार रखे। बच्चों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें समिति की ओर से पेन एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रोहताश कुमार और रामकिशोर धींगान ने किया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक अध्यक्ष सुन्दर पाल गौतम ने सभी अतिथियों, संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों, स्थायी सदस्यों एवं सेवानगर वासियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद जय किशन पाल, समाजसेवी भूषण सैनी, नेपाल सिंह, शीशपाल सिंह, आनंद प्रकाश, रामकिशोर धींगान, डॉ. वीर सिंह गौतम, सुभाष चंद, सुन्दर पाल गौतम, महासचिव सुरेश चंद, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, जुगनू गौतम, अच्छेलाल, गार्गी गौतम, मुन्नी देवी, विद्या देवी, सुमन, शकुंतला, रेनू गौतम, प्रवेश चंद, सतवीर, सूरज सैनी, उत्कर्ष गौतम, आशुतोष गौतम, रितिका गौतम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।