यूपी – गाजियाबाद, राजपूत करणी सेना द्वारा UGC (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations–2026 के विरोध में कलेक्ट्रेट, गाजियाबाद पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों, कार्यक्रम अध्यक्ष अजय सोम के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष विकास भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया।
प्रदर्शन में स्वर्ण समाज के विभिन्न वर्गों ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया, त्यागी सहित अन्य समाजों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। जिला अध्यक्ष विकास भदौरिया ने कहा कि नया यूजीसी कानून शिक्षा में समान अवसर की भावना के विपरीत है और यह संविधान के अनुच्छेद 14 व 15 में निहित समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष अजय सोम ने कहा कि यह कानून छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी ने कहा कि यह नियम समाज में असमानता बढ़ाने वाला है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने एक स्वर में कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन में कृष्णा त्यागी, अरुण त्यागी, प्रबल गुप्ता, संदीप दुबे, संजीव तिवारी, यूएस राणा, वरुण पुंडीर, सौरभ राजपूत, धनंजय चौहान, प्रदीप चौहान, सुमित तोमर, अखंड, अनिल तोमर, शिवम सोम, गौरव सोम, दीपांशु पुंडीर, दीप्ति चौहान, नितिन चौहान, अरुण सोम, रीना शिशोदिया, कुलदीप शिशोदिया, नवीन पुंडीर, सोनी राघव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







