Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथएंड ने लगाया मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद साउथएंड द्वारा कुसुम गोयल डॉ. संतोष सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-9, राजनगर, गाजियाबाद में एक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मैक्स अस्पताल, वैशाली के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी रवि बाली एवं विशिष्ट अतिथि सहायक गवर्नर संजय अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में मैक्स अस्पताल, वैशाली के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर (रैंडम), पल्स, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, कैल्शियम, बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी), नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण तथा हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर के दौरान लगभग 350 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि लाभार्थियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए गए, जिनके माध्यम से वे मैक्स अस्पताल में दो बार नि:शुल्क ओपीडी परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य नीतू अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, सुमित गर्ग (के), मनोज भारद्वाज, राजेश चौहान, निर्मल गोयल एवं अनुज मित्तल उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक गोयल एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज गर्ग ने सभी चिकित्सकों, विद्यालय प्रबंधन एवं रोटरी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित करता रहेगा।