Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

भव्य श्री राम कथा प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन, श्रद्धा और इतिहास का सजीव संगम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। कविनगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम कथा के अंतर्गत निर्मित भव्य प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह अवसर श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का अनुपम संगम बना, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी मंडप का मुख्य आकर्षण “श्री राम जन्मभूमि – मुक्ति संघर्ष की अमर कहानी” विषय पर आधारित बाबा सत्यनारायण मौर्य प्रदर्शनी रही। प्रदर्शनी में राम मंदिर आंदोलन का इतिहास, कारसेवकों का योगदान, संघर्ष की विभिन्न अवस्थाएं तथा मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को चित्रों, पैनलों और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। यह प्रदर्शनी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन भारतीय सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का जीवंत उदाहरण है। प्रदर्शनी को श्रद्धालुओं ने भावनात्मक और ज्ञानवर्धक बताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रजनीश अग्रवाल, संजीव गोयल (प्रदर्शनी प्रमुख) एवं जितेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। आयोजकों ने अतिथियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।