Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में देशभक्तों ने सहभागिता की।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए सबसे बड़ा पर्व है और आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, वह शहीदों के बलिदान का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया गया और उनके योगदान को स्मरण किया गया। ध्वजारोहण समारोह में जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, इंद्रजीत सिंह टीटू प्रभारी (मेरठ मंडल), अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (माइनॉरिटी), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, अजय प्रमुख, सीनियर एडवोकेट अजयवीर चौधरी, अरुण भुल्लन, अरुण दहिया, मौर्य, जयदीप चौधरी, ललित सैन, जिला सचिव दिनेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला विंग की पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर और गाजियाबाद से राष्ट्रीय लोकदल के सभी सम्मानित पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।