
यूपी – गाजियाबाद। भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव प्रबंधन समिति, महानगर गाजियाबाद के तत्वावधान में वाल्मीकि पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग को सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महानगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अभिषेक गर्ग का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें साइकिलें, भारत के संविधान की प्रतियां, कलम और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का सबसे बड़ा माध्यम है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को पढ़ना और उसके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची ख्याति है। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी के सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, मेधावी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

