
खेलों से होता है बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास : राम अवतार जिंदल
यूपी – नोएडा। बहलोलपुर स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में खेल दिवस एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् राम अवतार जिंदल ने रिबन काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेल प्रतियोगिताओं में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने हुला हूप, लेमन रेस, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी में प्रतिभाग किया। डम्बल ड्रिल, एरोबिक्स, मानव पिरामिड और कराटे प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहे। रेड हाउस ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पवन गुप्ता ने विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खेल शिक्षकों महक प्रजापति और प्रगति सिंह सिसोदिया सहित कामनी गुप्ता, निशा वर्मा, वंदना, सीमा झा, नीलू, मीनाक्षी भारद्वाज, मीनाक्षी दयाल, सुनीता रावत, मोनिका, प्रियंका राजपूत, रोशनी, अनुष्का भास्कर, गीता राघव, प्रतिभा, निशा तंवर और वर्षा शर्मा के प्रयासों की सराहना की गई।

शाम को आयोजित वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि विजय कौशिक रहे। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, गुरु वंदना, नारी शक्ति, बागवान, देशभक्ति, शेर-ए-बलूच और मोबाइल की लत सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रबंधक नवीन यादव ने विजय कौशिक को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया तथा अभिभावकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में संस्थापक रामी यादव, डॉ. राजीव कुमार, बीनू सिंह, रिंकी गुप्ता, अनिता मिश्रा, भारती, खुशी, मोनिका, आरपी यादव, गोपाल कुमार और नितिन सहित समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक सतर्कता, मेरठ डॉ. राजीव कुमार तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने भी शुभकामनाएं दीं।

