
यूपी – गाजियाबाद। 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के चयन/ट्रायल का आयोजन 25 जनवरी 2026 को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, मरियम नगर, नंदग्राम, गाजियाबाद में किया गया। ट्रायल प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ललित जायसवाल, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस गाजियाबाद एवं समाजसेवी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी निरपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश तथा विजय कुमार कौशिक, राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ उपस्थित रहे।

इस चयन/ट्रायल में प्रदेश भर से लगभग 375 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार और विनय जायसवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया। चयनित टीमें 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चयन/ट्रायल का दायित्व जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद को सौंपा गया था। ट्रायल के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार और भूपेंद्र सिंह रहे। आयोजन की समुचित व्यवस्था विद्यालय की प्रधानाचार्या लिना कैठरथ के नेतृत्व में की गई। ट्रायल को सफल बनाने में ज्योति शर्मा, रंजीता वर्मा, अजीत सिंह, हिमांशु त्यागी, पवन सिंह, रिंकू, निशांत शर्मा, प्रेमपाल, धनपाल, ललित भूषण, नीरज पाल, शुभम शर्मा, मोहित, रोहित पाल, अभिषेक ठाकुर, सचिन कुमार, अमित चौहान, रिंकू गौतम, शुभम कामत, मनीष, मुशीर खान, हेमंत शर्मा, डॉ. ऋचा सूद, डॉ. अरुण त्यागी, सुनील वशिष्ठ, जुगेश वर्मा, नरेश कुमार, अशोक नागर और कपिल शर्मा का विशेष सहयोग रहा।





