Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 130वीं जयंती धूमधाम से मनाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा 25 जनवरी 2026, रविवार को जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद सरकार के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 130वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्येंद्र यादव द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

जयंती समारोह में देशभक्ति गीतों और कविताओं का पाठ हुआ तथा नेताजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सुख-सुविधाओं का परित्याग कर देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया और सुभास पार्टी उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए कार्य करेगी।

अनिल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अपने बल पर अंग्रेजों को चुनौती दी और आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक के निकट हुआ था और उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर शीर्ष तक के समग्र विकास की परिकल्पना के साथ कार्य किया। विनोद सिंह अकेला ने कहा कि सुभास पार्टी शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में सुजीत तिवारी, राजकुमारी यादव, संजय श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, अनिल सिंह, जेपी यादव और सुभाष पांडे ने भी विचार रखे। मंच संचालन विनोद अकेला ने किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, सरोज पाल, अनिल सिन्हा, आर.एम. यादव, सी.बी. यादव, रामयुत कुमार शर्मा, रामभरोसे अमीन, मयंक ग्रोवर, पवन सक्सेना, जेपी द्विवेदी, सुरेश कुमार यादव, समाजसेवी राजेंद्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, सुनील सिंह, टी.पी. यादव, मुकेश राय, गिरीश मिश्रा, अमरजीत यादव, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, आशु देवी, आशा देवी, आर.पी. शुक्ला, कमलेश कुमार यादव, अजय कुमार बिट्टा, मनोज कुमार, सत्य प्रकाश यादव, गोपाल सिंह, एन.डी. दीक्षित, महेश पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनुपम अग्रवाल, कमल यादव, मनोज गौरव सूर्यवंशी, दीपक वर्मा, रिंकू, विजय बहादुर यादव, फरमान राणा, तपेश मुखर्जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।