Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर दिखी उत्सव की सतरंगी छटा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (पीआईआईटी) में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य ‘जनोत्सव’ का आयोजन किया गया। पूरा परिसर तबले की थाप, शहनाई की गूंज, लोकनृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत नजर आया। प्रवेश सभागार में लोकचित्र प्रदर्शनी, छात्र-छात्राओं के पोस्टर और रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीआईआईटी के चेयरमैन व शिक्षाविद प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने की। मुख्य अतिथि कुमाऊं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बीएस राजपूत, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा (दिल्ली) नेता आनंद साहू और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ. भरत सिंह ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर बीएस राजपूत ने मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना करते हुए प्रदेश की प्रगति को रेखांकित किया। डॉ. जितेन्द्र बच्चन ने 76वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर पीआईआईटी, एयर गुरुकुल की लक्ष्मी प्रिया और द म्यूलॉजिक फाउंडेशन इंदिरापुरम की हेड आराधना की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मिथलेश सिंह और जागेश सिंह के निर्देशन में महिला शक्ति व नवाचार पर विशेष प्रस्तुति सराही गई। निदेशक प्रोफेसर आरके शाक्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वसंत पंचमी और दीक्षा समारोह भी शामिल रहा।