Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 18.78 लाख विद्यार्थियों को 944.55 करोड़ की सहायता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 18,78,726 पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से 944.55 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि अंतरित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले छात्रवृत्ति वितरण में देरी और शिकायतें होती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार में सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में पहुंच रही है।

नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब तक प्रदेश में 37 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जा चुका है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय और समान अवसर को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के सभी पात्र विद्यार्थियों को योजनाओं का समान लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।