Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

न्यू लेबर कोड व श्रमिक योजनाओं पर श्रम विभाग और भट्टा एसोसिएशन की बैठक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 25 जनवरी 2026 को श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा भट्टा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राजनगर स्थित भट्टा एसोसिएशन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यू लेबर कोड के प्रविधानों, ईंट-भट्ठा संचालन से संबंधित निर्धारित आचार संहिता तथा अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बंधुआ श्रम से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने भट्टा नियोजकों को भट्ठों पर श्रमिकों से जुड़े सभी अभिलेखों का विधिवत रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया तथा लापरवाही बरतने पर होने वाले कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके साथ ही भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना एवं यूपीबीओसीडब्ल्यू में पंजीकरण कराने की अपील की गई।

अधिकारियों द्वारा अटल आवासीय विद्यालय योजना के बारे में भी जानकारी दी गई और पात्र श्रमिकों के बच्चों के आवेदन कराए जाने की अपेक्षा जताई गई, जिससे वे शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। भट्टा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा अभिलेखों के सही रखरखाव में सक्रिय सहभागिता करेंगे।

बैठक में डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, उप श्रमायुक्त गाजियाबाद अनुराग मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त कृष्णावतार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रीना, भट्टा एसोसिएशन अध्यक्ष राजकिशोर अग्रवाल (पूर्व राज्यमंत्री), रविंदर तेवतिया, पंकज गुप्ता, बब्बू चौधरी, कविंदर सहित अन्य भट्टा नियोजक उपस्थित रहे।