Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हेडिंग:न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद 27–28 जनवरी को व्यापक वर्षा, 3–5 डिग्री बढ़ेगा पारा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – प्रदेश में पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद मौसम साफ हो गया है। बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण बीते 24 से 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों तक तापमान में यही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

तराई क्षेत्र के जिलों में 26 और 27 जनवरी की सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे छंट जाएगा। इस दौरान दृश्यता कम रहने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 जनवरी को एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की त्वरित वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि वर्षा के बाद 29 जनवरी की सुबह से न्यूनतम तापमान में पुनः 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। नागरिकों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।