Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों का अनुसरण आज की राजनीति की आवश्यकता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वावधान में भारत रत्न जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सुचेतापुरी में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सैन ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष चांद वीर चौधरी ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की राजनीति में उनके विचारों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक सामान्य परिवार से राजनीति में आए और अपनी ईमानदारी व राजनीतिक शुचिता के बल पर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने दबे-कुचले और गरीब वर्ग के लोगों को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

सुनील शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय का प्रतीक रहा है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव अभिनव शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भिखारी लाल कश्यप, कार्यालय सचिव जहुर अहमद, नितिन सेन, अनिल पासी, नामित कुमार, फकीरचंद कश्यप, पवन कोरी, संजय कुमार सेन, अनस मलिक सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।