Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर जयंती धूमधाम से मनाई गई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कंपनी बाग में शुक्रवार को भारत रत्न जननायक एवं महान कर्मयोगी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, महानगर सचिव कासिम प्रधान, महानगर उपाध्यक्ष दिनेशकांत, इस्माइल खान, विनोद चौहान, चंद दिवाकर, विनोद शर्मा, महानगर महासचिव शिवकुमार शर्मा, हर्षवर्धन सूर्या, महानगर उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, हैदर खान, अतुल गर्ग, अजीम, साजिम, सोनू कुरैशी, सरफराज कुरैशी, काशिफ कुरैशी, आरिफ कुरैशी, मोहनलाल सैनी, अब्यूजर, अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, अवनीश चौहान, मनोज चौहान, नावेद तथा महासचिव रवि शंकर सूर्य सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।