Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम ने एडवोकेट कौशल चौधरी को हापुड़ जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़, भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चमरी निवासी एडवोकेट कौशल चौधरी को हापुड़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट कुँवर अयूब अली, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गीता निगम, सचिव सोहनवीर सिंह खुटैल, कोषाध्यक्ष सोहनवीर सिंह चाचा, प्रवीण चौधरी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष रणवीर प्रधान, वीरपाल सिंह, गाजियाबाद युवा जिला अध्यक्ष विपिन खुटैल, प्रदेश उपाध्यक्ष सतवीर गुर्जर नेताजी, श्याम सिंह चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों की उन्नति, उनके अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान पर अपने विचार रखे। साथ ही जिला प्रशासन, तहसील और पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया गया।

मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट कौशल चौधरी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।