Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बरेली में श्री बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले का भव्य दरबार, श्रद्धालु हुए भावविभोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़, हरि मंदिर बारात घर, मॉडल टाउन बरेली में श्री बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले का भव्य दरबार आयोजित किया गया। दरबार में गुरु देव सुशांत तोमर ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गुरु में पूर्ण विश्वास ही सच्ची साधना है। उन्होंने कहा कि परमार्थ के मार्ग पर स्वयं चलने से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु महिमा पर आधारित भजन और दोहों के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक संदेश दिया।

दरबार में श्री बालाजी महाराज मेहदीपुर वाले के भजनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, जयपुर, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावटी, देवभूमि, सपनावत, समाना गांव, गाजियाबाद, दादरी, हापुड़, राजस्थान, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे।

दरबार में गुरु देव सुशांत तोमर के साथ वेद प्रकाश, शलभ, राजू मंत्री, मनोज सिंह, शिवा, मुन्नी देवी, आशा देवी, डिम्पल, नितिन उर्फ मोनू गुप्ता, सुदेश, हनु, पप्पू सिंह, सुंदरलाल सहित समस्त भक्तजन उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर गुरु देव सुशांत तोमर से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का भाव देखने को मिला।