Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मकर संक्रांति पर आँचल न्यास परिसर में मंदिर शिलान्यास, यज्ञ एवं गौमाता छप्पन भोग कार्यक्रम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डबार्सी रोड स्थित आँचल न्यास परिसर में मंदिर शिलान्यास, सामूहिक यज्ञ एवं गौमाता के लिए छप्पन भोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर का शिलान्यास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आँचल न्यास के संचालक मुकेश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबी बना रहे हैं। उन्होंने गौमाता के लिए छप्पन भोग जैसे अभिनव कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए इसे देशभर में करने की बात कही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर जितेंद्रानंद गिरी, जूना अखाड़ा ने कहा कि भारत सनातन परंपराओं का देश है। धर्म और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना आवश्यक है। आँचल न्यास के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि विगत 18 वर्षों से न्यास सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्रों और मलिन बस्तियों के अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षा, व्यवहार और संस्कार प्रदान कर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन हनुमान कथावाचक अरविंद भाई ओझा ने किया। इस अवसर पर आँचल न्यास के अध्यक्ष आर.पी. माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हरीश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग, दलबीर राघव, उदय वीर सिंह, शिखर गुप्ता और प्रचार प्रमुख संजय कुशवाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।