Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सनातन धर्म को नष्ट करना चाहती है सरकार : सुनील शर्मा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर हुई कार्रवाई के विरोध में तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजीत कुमार सिंह को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि 10 जनवरी 2026 को वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को अचानक ध्वस्त कर दिया गया, जबकि इसका जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराया गया था। यह स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आरोप लगाया गया कि ध्वस्तीकरण के बाद माता अहिल्याबाई होलकर की ऐतिहासिक मूर्तियां मलबे में दबी पड़ी हैं, जो सनातन धर्म की आस्था पर सीधा प्रहार है।

सुनील शर्मा ने कहा कि बुलडोजर केवल मूर्तियों पर नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म की छाती पर चलाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण तथा माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति की पुनः स्थापना की मांग की। साथ ही काशी के धर्माचार्यों और काशीवासियों से विचार-विमर्श के बाद ही सौंदर्यकरण कार्य कराने की मांग रखी गई।

इस अवसर पर कल्पना सिंह अध्यक्ष महिला कांग्रेस, भिखारी लाल कश्यप, चांद वीर चौधरी, पवन देव कोरी, संजय शर्मा, जहुर खान, रविंद्र कुमार शर्मा, फकीर चंद कश्यप, हरिदत्त कसाना, दिनेश शर्मा, नरेश कुमार शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।