यूपी – गाजियाबाद संजय नगर में गौकथा वाचक गुरुमां मंजू भारत्वाज के सान्निध्य में आयोजित पावन गौकथा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ किया गया। माताओं-बहनों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

शोभा यात्रा में गौमाता के जयकारों के साथ श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर कथा संयोजक पंकज शर्मा, संजीव चौधरी, प्रेमचंद गुप्ता, डॉ संजीव शर्मा, नानक चंचल शर्मा, राजेंद्र चौधरी, बहन कौशल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि यह गौकथा 19 से 22 जनवरी तक एल-ब्लॉक, संजय नगर में प्रतिदिन आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कथा के माध्यम से गौसेवा, धर्म और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है।
श्रद्धालुओं ने गौमाता से सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।







