Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गजप्रस्थ दिवस पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गजप्रस्थ के घूकना स्थित राज पब्लिक स्कूल में गजप्रस्थ दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। यह आयोजन एडवोकेट संदीप त्यागी रसम के जन्मदिवस को गजप्रस्थ दिवस के रूप में मनाते हुए किया गया।

शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान नोएडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हृदय रोग, फिजिशियन, दंत रोग एवं आहार रोग से संबंधित परामर्श दिया। वहीं नेत्र जांच सेंटर फॉर साइट के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने किया। स्वास्थ्य जांच के दौरान बीपी, रेंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, वजन, पीएफटी एवं आंखों की जांच निःशुल्क की गई। परामर्श में लगभग 50 हृदय रोगी, 40 दंत रोगी तथा 75 आहार रोगियों ने लाभ प्राप्त किया, जबकि करीब 250 लोगों ने जांच सेवाओं का लाभ लिया।

इस अवसर पर एडवोकेट संदीप त्यागी रसम को माला व पटका पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी गई। उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों जैसे श्रीनगर लालचौक पर तिरंगा फहराना, शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन नामकरण, गाजियाबाद नाम परिवर्तन प्रस्ताव तथा चुनाव सुधार अभियानों की सराहना की गई।

शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल से डॉ. मुमुक्षु आर्य, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. लाइबा, डॉ. प्रसनजीत, डॉ. फैजल करीम, डाइटिशियन सोनाली शर्मा, त्रिलोक, पूनम, रवि तथा सेंटर फॉर साइट से डॉ. शिवकुमार, प्रिंस, शशांक, विनीत, निखिल कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बालकिशन गुप्ता, संजय शर्मा, डॉ. ओपी अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मीरा गुप्ता, अंजना कुमार, सुषमा आहुजा, जे.एस. रंधावा, सिमरन रंधावा, बीकेएस पाल, राजकुमारी त्यागी, ऋषिक त्यागी, रेनू त्यागी, सीमा झा, सिमरन, विश्वेश्वर सिंह, प्रीति कुमारी, योगिता सिंह, मनोज कुमार, करमवीर धीगान और वीरेन्द्र कंडेरे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
निवेदक: पंडित अशोक भारतीय